बागपत : रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, दोबारा वोटिंग की मांग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 10 रालोद कार्यकर्ता हुए घायल

0
575
बागपत : रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, दोबारा वोटिंग की मांग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 10 रालोद कार्यकर्ता हुए घायल

बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट पर आखिरी दौर की मतगणना को लेकर बवाल हो गया। यहां बड़ौत सीट से बीजेपी प्रत्याशी केपी मलिक की जीत पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।Read Also:-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हारे योगी के मंत्री सुरेश राणा, मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपों में घिरे बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम और सुरेश राणा दोनों ही चुनाव हारे

कई थानों की पुलिस मौजूद
इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर पथराव हुआ। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए मजदूरों को भगा दिया। पथराव में रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए। इसकी चपेट में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत सीट पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर तक चले हंगामे के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भागते दिखे।

पुलिसकर्मी भी घायल
पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद हंगामा तेज हो गया। 10 रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हंगामा जारी है। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ौत सीट पर गड़बड़ी हुई है, इसलिए ये बवाल हुआ है।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here