
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है और पांच महत्वपूर्ण दौर अभी बाकी हैं। ऐसे में नेताओं की बयानबाजी भी लगातार जोर पकड़ रही है। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी रखनी चाहिए।Read Also:-उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव: झांसी में कुंवारे लोगो के दर्द पर बोले मुख्यमंत्री योगी, कहा- अब बिना शादी के नहीं रहना पड़ेगा, इंतजाम हो गए हैं
अखिलेश यादव ने गुरुवार को मैनपुरी के करहल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों को गुमराह करती है, धोखा देती है और लोगों के बीच दरार पैदा करती है, इसलिए पार्टी को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे पिछड़े दलितों के साथ विश्वासघात किया है। उनकी सरकार ने जातिगत संघर्षों को भड़काने का काम किया। यह चुनाव भाईचारे और किसानों का है।
अखिलेश ने आगे कहा कि जो कानून का पालन नहीं करना चाहते हैं, जो नियमों को नहीं मानना चाहते, हम उनसे कहेंगे कि समाजवादी पार्टी को वोट मत देना। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने न तो रोजगार देने का काम किया है और ना ही किसानों की आय दोगुनी हुई है।
रेल, हवाई जहाज बेच रही भाजपा
गुरुवार को फिरोजाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि वे (भाजपा) कह रहे हैं कि गरीबों और चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी। उन्होंने सभी हवाई जहाज बेचे, उन्होंने हवाई अड्डे को बेच दिया, उन्होंने जहाज को बेच दिया, उन्होंने बंदरगाह को बेच दिया। ट्रेन बिकेगी। साथ ही रेलवे की जमीन भी बेची जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।