Home Breaking News प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, कबाड़ी बाजार में...

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, कबाड़ी बाजार में 8 कुंटल पॉलिथीन जब्त

गुरुवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कबाड़ी बाजार में बड़ा अभियान चलाया गया। कबाड़ी बाजार प्याऊ के पास दुकानदारों के पास से करीब 8 कुंटल पॉलिथीन जब्त किए गए। दुकानदारों पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया ।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग नहीं होगा। खरीदने और बेचने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कानूनी कार्रवाई होगी। गुरुवार को सूचना मिली थी कि कबाड़ी बाजार में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है। इस सूचना के आधार पर गुरुवार को छापेमारी की गई।

Must Read

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, कबाड़ी बाजार में 8 कुंटल पॉलिथीन जब्त