Bigg Boss फेम Arshi Khan हैं दुखी, कहा पाकिस्तानी कहकर टारगेट करते हैं लोग

0
852
Bigg Boss फेम Arshi Khan हैं दुखी, कहा पाकिस्तानी कहकर टारगेट करते हैं लोग

मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस से मशहूर अभिनेत्री अर्शी खान इन दिनों सुर्खियों में बनी है। बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री अर्शी खान ने अफगानिस्तान में तालिबानियों द्वारा कब्जा किए जाने पर अपना दुख व्यक्त किया था।

छोटे परदे के मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस से मशहूर अभिनेत्री अर्शी खान इन दिनों सुर्खियों में बनी है। बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री अर्शी खान ने अफगानिस्तान में तालिबानियों द्वारा कब्जा किए जाने पर अपना दुख व्यक्त किया था। उन्होंने बताया था कि, उनको अफगानिस्तान में रह रहे उनके रिश्तेदारों की चिंता है।अर्शी खान ने ये भी बताया था कि, उनका अफगानिस्तान में जन्म हुआ था। लेकिन वो अपने परिवार के साथ हिंदुस्तान कई दशकों से रह रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री अर्शी खान ने लोगों के उस सवाल का भी जवाब दिया है जो उनको सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी कहकर बुलाते हैं। अर्शी खान ने कहा कि, उन्हें लगता है कि वो पाकिस्तान की नागरिक हैं। मैंने अक्सर देखा है कि, लोग मुझे बेवजह मेरी नागरिकता को लेकर टारगेट करते हैं। उन्हें लगता है कि मैं पाकिस्तानी हूं जो भारत में रहती हूं। साथ ही अर्शी खान ने ये भी कहा कि, इसकी वजह से उनके काम पर भी असर पड़ता है। read also : दुनिया की नंबर वन मॉडल Kylie Jenner ने शेयर की अपनी टॉपलेस फोटो, सिर से कमर तक ढा रहीं कहर।

Arshi Khan

उन्होंने कहा कि, ये उनके जीवन का बहुत दुखद अनुभव है। वो एक बार सबको बता देना चाहती है कि वो हर तरह से भारतीय हैं। उनके पास भारत सरकार द्वारा दिए गए सारे डाक्यूमेंट्स है। अर्शी खान ने कहा कि, उनकी जड़े अफगानिस्तान से जुड़ी हुई है। वो एक अफगानी पठान है। युसूफ जहीर पठान ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा अफगानिस्तान से भारत आए थे। वो भोपाल में जेलर थे। अभिनेत्री ने कहा कि, उनकी जड़े जरूर अफगानिस्तान से जुड़ी है लेकिन वो भारतीय है। बता दें कि अर्शी खान को आप बिग बॉस में देख चुके हैं। पढ़ें – ‘गंदी बात 2’ की एक्ट्रेस Anveshi Jain की तस्वीरों ने मचाई सनसनी, Photos देखकर मचल जाएगा मन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here