
शिवपाल ने कहा कि इस बार के चुनावों में अगर भाजपा को सबक सिखाना है तो एक विचारधारा की सभी पार्टियों को एक होना होगा। शिवपाल यादव ने यह बात मेरठ के जानीखुर्द में कही।
प्रगतीशील समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को मेरठ में हुंकार भरी। उन्होंने 2022 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दावा किया। शिवपाल ने कहा कि शिवपाल ने कहा कि इस बार के चुनावों में अगर भाजपा को सबक सिखाना है तो एक विचारधारा की सभी पार्टियों को एक होना होगा। एक विचारधारा के सभी लोग एक जुट होंगे तभी भाजपा को हम सत्ता से हटा पाएंगे और जनता को एक अच्छी सरकार दे पाएंगे। शिवपाल ने कहा कि गठबंधन के लिए मैंने कई बार कोशिश की अब ज़िम्मेदारी अखिलेश यादव की। अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनना है तो यह उनकी जिम्मेदारी है। Read Also:-भाजपा बूथ स्तर पर षड्यंत्र कर रही है, दूसरे राज्यों के RSS कार्यकर्ताओं को यूपी के गांव-गांव में भेजा जा रहा : अखिलेश

भाजपा जबसे सत्ता में आई है तब से आम जनता परेशान है। किसानों का शोषण बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रसपा किसानों की हमदर्द है। शिवपाल ने कहा कि पिछले दस माह से किसान कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे है। लेकिन, सरकार अनसुना कर रही है। भाजपा सरकार के कई फैसलों से देश व प्रदेश पीछे चला गया है। सरकार ने कालाधन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन, कुछ नहीं हुआ। इन्होंने नोटबंदी की, लेकिन इसके बावजूद भी भ्रष्टाचार नहीं रुका। युवाओें को रोजगार भी नहीं मिल रहा है।

दरअसल शिवपाल यादव प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी द्वारा मेरठ के सिवालखास क्षेत्र के जानीखुर्द में बनवाए जा रहे 500 बेड के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल व आयुर्वेद एडं नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने यहां पहुंचे थे। 10 बीघा जमीन में बन रहे इस अस्पताल के लिए अमित जानी ने 53 करोड़ रुपये दिए हैं।
