भाजपा बूथ स्तर पर षड्यंत्र कर रही है, दूसरे राज्यों के RSS कार्यकर्ताओं को यूपी के गांव-गांव में भेजा जा रहा : अखिलेश

0
598
भाजपा बूथ स्तर पर षड्यंत्र कर रही है, दूसरे राज्यों के RSS कार्यकर्ताओं को यूपी के गांव-गांव में भेजा जा रहा : अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को यूपी में भारी मात्रा में जनसमर्थन प्राप्त है और भाजपा डरी हुई है और इसीलिए ही भाजपा बूथ स्तर पर साजिश रच रही है।
monika

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। उन्होंने भाजपा पर बूथ स्तर पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बनाई है और इसे पूरा करने के लिए भाजपा दूसरे राज्यों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को बुलाकर यूपी के गांव-गांव में भेज रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है।Read Also:-यूपी में बड़ा बदलाव: 13 IPS और 14 PPS अफसराें के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

devanant hospital

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा को यूपी में भारी मात्रा में जनसमर्थन प्राप्त है और भाजपा डरी हुई है और इसीलिए ही लोकतांत्रिक पवित्रता और गरिमा को नष्ट करने के लिए भाजपा बूथ स्तर पर षड्यंत्र कर रही है और बाहरी राज्यों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को बुलाकर गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कृत्य भारतीय संविधान और जनभावनाओं के विरुद्ध है।

भाजपा बूथ स्तर पर षड्यंत्र कर रही है, दूसरे राज्यों के RSS कार्यकर्ताओं को यूपी के गांव-गांव में भेजा जा रहा : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को भी संदिग्ध बना दिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट में ‘डिजिटल सेंधमारी करके नकली मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया था, यह बहुत गंभीर बात है। ऐसे घपलों के लिये पूरे राज्य में जाँच हो, पता तो चले, कहीं इसमें भाजपा का हाथ तो नहीं है।

पंजाब

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है और 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है।

dr vinit new

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here