लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार किसानों को ठग रही है। केंद्र की भाजपा सरकार को नौ साल हो गए, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है। किसानों को भ्रमित करने के लिए नए कार्यक्रमों की घोषणा करता है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसान को उसकी फसल का दाम नहीं मिल रहा है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ने की कीमत बढ़ी लेकिन सरकार ने गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए। गन्ना किसानों पर अभी भी चीनी मिलों का हजारों करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान हैं। इसी तरह प्रदेश में किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। सरकारी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब लघु सम्मान निधि के नाम पर भी किसानों को धोखा दे रही है। किसानों को उनका हक न दिलाने के लिए सरकार तरह-तरह के नियम बनाकर उन्हें भ्रमित करती है, ताकि किसान सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों और कानूनों में फंसे रहें।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा सरकार की मंशा कभी अच्छी नहीं रही है। भाजपा किसान विरोधी है। पूंजीपतियों की पोषक है भाजपा सरकार। भाजपा सरकार नियम कानूनों को ताक पर रखकर अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि किसानों को कानूनों में उलझाकर परेशान कर रही है। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूब रहा है। किसान आत्महत्या करने को विवश है।
.
This news was generated and auto-published on The Sabera. The Sabera don’t have any right to change any content and don’t take responsibility of the content. News Source: royalbulletin [dot] in