Home Breaking News विवादित बयान पर भाजपा विधायक की सफाई, जिन्हें सेना और पुलिस पर...

विवादित बयान पर भाजपा विधायक की सफाई, जिन्हें सेना और पुलिस पर भरोसा नहीं, उन्हें देश भर भरोसा नहीं

विवादित बयान पर भाजपा विधायक की सफाई, जिन्हें सेना और पुलिस पर भरोसा नहीं, उन्हें देश भर भरोसा नहीं

कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों पर विवादित बोल के जरिए निशाना साधने को लेकर सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम घिरते नजर आए। विवादित बयान को लेकर खुद को घिरता देख विधायक ने बुधवार को सफाई पेश की। विधायक ने कहा कि मैंने कहा था कि यदि लोग अपने स्वयं के वैज्ञानिकों, सरकार, प्रधानमंत्री, सेना और पुलिस पर भरोसा नहीं करते हैं, तो इसका मतलब हे कि वे अपने देश पर भरोसा नहीं करते हैं।विवादित बयान पर भाजपा विधायक की सफाई, जिन्हें सेना और पुलिस पर भरोसा नहीं, उन्हें देश भर भरोसा नहींमंगलवार को सरधना विधायक संगीत सोम चंदौसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को मेरठ के सरधना विधायक संगीत सोम ने आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग वैक्सीन लगवाने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोग देश के प्रधानमंत्री का भी विरोध करते हैं। इन लोगों को अगर अपने देश से इतनी ही नफरत है तो वह दूसरे देश क्यों नहीं चले जाते।

Must Read

विवादित बयान पर भाजपा विधायक की सफाई, जिन्हें सेना और पुलिस पर भरोसा नहीं, उन्हें देश भर भरोसा नहीं