Sunday, May 28, 2023
No menu items!

बॉयफ्रेंड समर सिंह फरार, सपा के लिए गए चुका है गाने

Must Read

सहारनपुर में कल होने वाली गौरव गुर्जर यात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी

सहारनपुर। जिले में गुर्जर समुदाय ने 29 मई को सहारनपुर के गांव फंदपुरी से गौरव गुर्जर यात्रा निकालने...

फेक वीडियो पोस्ट करने पर ट्विटर यूजर्स ने अखिलेश यादव को लगाई फटकार!

लखनऊ। सोशल मीडिया पर योगी सरकार और केंद्र सरकार पर हमले की अखिलेश यादव की कोशिश एक बार...

महिला किसान यूनियन ओलंपियन पहलवानों पर हमले की निंदा करती है

नयी दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की सदस्य महिला किसान यूनियन ने रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा भाजपा सरकार के...
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के मामले में गायक समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आकांक्षा दुबे की माँ मधु दुबे ने दोनों भाईयों पर बेटी को टॉर्चर करने, काम के बदले पैसे न देने समेत कई आरोप लगाए हैं। यूपी पुलिस की टीम दोनों की तलाश कर रही है। फरार समर सिंह के बारे में पता चला है कि वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का करीबी है।

मधु दुबे ने मीडिया के सामने आकांक्षा के सुसाइड की बात को नकार दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने काफी तकलीफें झेलकर अपना करियर बनाया था। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने समर सिंह और उसके भाई पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। मधु दुबे के मुताबिक 21 मार्च को समर सिंह ने उनकी बेटी को हत्या की धमकी दी थी और 25 मार्च को वह वाराणशी के सारनाथ के होटल में मृत मिली।

आकांक्षा दुबे की माँ ने सारनाथ थाने में सिंगर समर सिंह, उसके भाई संजय सिंह और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बीच समर सिंह का सपा कनेक्शन सामने आया है।

समर सिंह का सपा कनेक्शन

आजमगढ़ के मेहनगर इलाके के रहने वाले समर सिंह भोजपुरी गाने गाते हैं। समर भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। उन्होंने सपा के लिए कई गाने गाए हैं। 2022 में यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान भी समर सिंह ने सपा के लिए गाने गाए। रिपोर्टों में तो यहाँ तक कहा गया कि कई स्थानों पर उन्होंने सपा उम्मीदवारों के लिए वोट भी माँगे। उनके द्वारा गाया गया गाना ‘सपा आई रे…’ वायरल हुआ था। जिसे समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में खूब बजाया गया और आज भी बजाया जाता है।

समर सिंह ने हाल ही में होली के अवसर पर गाने गाए थे। गाने के पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीर लगाई गई थी। सपा कार्यकर्ता इन गीतों को समाजवादी होली गीत कहकर प्रचारित कर रहे थे।

भोजपुरी गायक समर सिंह का ट्विटर हैंडल

इतना ही नहीं समर सिंह के ट्विटर अकाउंट पर भी कवर फोटो में अखिलेश के साथ उनकी तस्वीर लगी हुई है। हालाँकि, बायो में उन्होंने सिर्फ भोजपुरी अभिनेता और गायक ही लिखा हुआ है।


.

News Source: https://hindi.opindia.com/reports/akanksha-dubey-suicide-samar-singh-absconding-samajwadi-party-akhilesh-yadav/

- Advertisement -बॉयफ्रेंड समर सिंह फरार, सपा के लिए गए चुका है गाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -बॉयफ्रेंड समर सिंह फरार, सपा के लिए गए चुका है गाने
Latest News

सहारनपुर में कल होने वाली गौरव गुर्जर यात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी

सहारनपुर। जिले में गुर्जर समुदाय ने 29 मई को सहारनपुर के गांव फंदपुरी से गौरव गुर्जर यात्रा निकालने...

फेक वीडियो पोस्ट करने पर ट्विटर यूजर्स ने अखिलेश यादव को लगाई फटकार!

लखनऊ। सोशल मीडिया पर योगी सरकार और केंद्र सरकार पर हमले की अखिलेश यादव की कोशिश एक बार फिर नाकाम रही. सपा...

महिला किसान यूनियन ओलंपियन पहलवानों पर हमले की निंदा करती है

नयी दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की सदस्य महिला किसान यूनियन ने रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन...

बागपत में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, गांजा समेत नगदी बरामद

बाग पथ। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार किलो गांजा, नकद बरामद...

Latest Breaking News