
बुराड़ी में सहेली के घर से बरामद 24 वर्षीय लड़की की लाश के मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के केस की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने सोमवार को दोस्त के पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।Read Also:-मेरठ: दिन दहाड़े मारपीट करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, एक किराना दुकानदार के परिवार पर चलाई थी गोलियां, तीन आरोपित फरार
डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात को लड़की का शव बुराड़ी में उसकी सहेली के घर में मिला। शक सहेली के फरार पति पर था। रविवार की देर रात पुलिस टीम ने आरोपी का सुराग मिलने पर उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कहा, यौन कुंठा का शिकार हुआ आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी और वह सेक्सुअली फ्रस्ट्रेटेड है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी की सहेली को साड़ी खरीदने के बहाने अपने साथ घर ले आया और घर में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित घर में ताला लगाकर मथुरा भाग गया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।