Home Breaking News बुलंदशहर: गुहार लगाता रहा छोटा बच्चा, बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चे के...

बुलंदशहर: गुहार लगाता रहा छोटा बच्चा, बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चे के चाचा ने मां-बाप को चलनी किया गोलियों से

बुलंदशहर: गुहार लगाता रहा छोटा बच्चा, बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चे के चाचा ने मां-बाप को चलनी किया गोलियों से

खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव में शनिवार देर रात भतीजे की बर्थडे पार्टी में एक शख्स ने अपने भाई और भाभी को गोली मार दी।आरोपी ने मौके पर कई राउंड फायरिंग की। मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है।Read Also:-मेरठ: एजेंसी संचालक से लूट, रॉड से हमला कर किया घायल,बैंक के बाहर हुई घटना, व्यापारियों ने इंस्पेक्टर का किया घेराव

घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। बच्चा खुश था कि आज शाम उसकी अपनी है। खूब मौज मस्ती होगी। इसी बीच बच्चे के चाचा आ गए। बच्चा खुश था कि चाचा गिफ्ट लाये होंगे। लेकिन, उसको गिफ्ट उसके माता-पिता को गोलियों के रूप में मिलने वाला है, उसे कहां पता था। जैसे ही चाचा ने बंदूक निकाली। बच्चा रोने लगा। नीचे गिर गया, अपने माता-पिता को छोड़ने का चाचा के सामने गिड़गिड़ने लगा। लेकिन, चाचा के सिर पर खून लगा था, फायरिंग शुरू कर दी।

मामला यूपी के बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव का है। भतीजे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे चाचा ने अपने ही भाई और भाभी को गोली मार दी। आरोपी ने मौके पर कई राउंड फायरिंग की। पूरा मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। फायरिंग की इस घटना में बच्चे की मां को तीन और पिता को एक गोली लगी है। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोली न मारने की गुहार लगाता रहा बच्चा
वायरल वीडियो में मासूम अपने चाचा से गोली न चलाने की गुहार लगा रहा है। दरअसल, चाचा भी भतीजे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था। इस दौरान उसने अपने भाई और भाभी पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली रेफर कर दिया है।

आरोपी सुरक्षा गार्ड का काम करता है
आरोपी मूलचंद नोएडा में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बारे में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घायल पति-पत्नी की हालत खतरे से बाहर है।

news shorts

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

बुलंदशहर: गुहार लगाता रहा छोटा बच्चा, बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चे के चाचा ने मां-बाप को चलनी किया गोलियों से
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

बुलंदशहर: गुहार लगाता रहा छोटा बच्चा, बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चे के चाचा ने मां-बाप को चलनी किया गोलियों से