शताब्दी यात्रा के लिए नया लोगो लॉन्च किया गया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला के 75 साल शानदार रहे। अब हमें शताब्दी के लिए तैयार रहना होगा। मूल्य आधारित पत्रकारिता, नवप्रवर्तन के साथ नए क्षेत्रों में विस्तार और मानव संसाधन को शताब्दी तक की इस यात्रा में साथ लेकर चलना है। इसी संकल्प के साथ मंगलवार को कार्यालय सिकंदरा में अमर उजाला का हीरक जयंती समारोह मनाया गया। उत्साह और संकल्प का संगम था। संस्थान में कार्यरत साथियों के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तालियों के साथ उपहार भी मिले।
75 साल का सफर
समारोह में अमर उजाला की 75 साल की यात्रा के बारे में बताया गया। ठीक 5 बजे केक काटने की रस्म हुई। अमर उजाला के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी और ग्रुप एडवाइजर यशवंत व्यास ने केक काटा। शताब्दी के सफर के लिए एक नया लोगो भी लॉन्च किया गया। अमर उजाला परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजुल माहेश्वरी ने उन्हें नवाचार के साथ आगे बढ़ने को कहा। समूह सलाहकार यशवंत व्यास ने कहा कि किसी भी पेशे में ईमानदारी की शुरुआत परिवार के सहयोग से ही होती है। इस दौरान दिनेश माहेश्वरी भी मौजूद रहे।
मैजिक शो भी हुआ
बच्चों के लिए मैजिक शो भी हुआ। जादूगर एस कुमार ने रस्सी काटकर उसे फिर से जोड़ दिया, कागज को जलाया और फिर जादू की छड़ी से उसमें से एक तार बनाया। जब कागज को डिब्बे में बंद किया गया तो कबूतर प्रकट हुआ, जब कबूतर को फिर से डिब्बे में बंद किया गया तो वह गायब हो गया। बच्चों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। इस बार संस्थान में कार्यरत साथियों के बच्चों ने स्वरचित गीत व कविता पाठ किया। चित्र बनाए और प्रदर्शित किए। उन्हें पुरस्कार भी मिले।
.
This news is auto-generated through an RSS feed. We don’t have any command over it. News source: Amar Ujala