पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मौत पर AMU के कुलपति के शोक संदेश पर घमासान, विरोध में कैंपस में पर्चे चिपकाए गए

0
659
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मौत पर AMU के कुलपति के शोक संदेश पर घमासान, विरोध में कैंपस में पर्चे चिपकाए गए
पूर्व र्मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी द्वारा शोक संदेश व्यक्त करना वहां के छात्रों को नहीं भाया है।
advt.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी द्वारा शोक संदेश व्यक्त करना वहां के छात्रों को नहीं भाया है। जिसको लेकर घमासान शुरू हो गया है। कैंपस में शोक संदेश के खिलाफ पर्चे चिपका दिए गए हैं। इतना ही नहीं इससे एएमयू के छात्रों की घटिया मानसिकता भी सामने आ रही है।

ortho

वरिष्ठ भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का 21 अगस्त को पीजीआई में निधन हो गया। 22 अगस्त को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. तारिक मंसूर द्वारा शोक संदेश दिया गया। इसके लिए विवि. के जनंसपर्क विभाग द्वारा प्रेसनोट भी जारी किया गया। 

devanant hospital

23 अगस्त को अखबारों में वीसी द्वारा शोक व्यक्त करने की खबर अखबारों में छपी तो विवि. के कुछ छात्रों की मानसिकता बाहर निकल आई। शोक संदेश के खिलाफ विवि. परिसर में पोस्टर चिपका दिए गए। इतना ही नहीं उस पर कल्याण सिंह का अपराधी करार देते हुए शोक संदेश देना गलत है। हालांकि आनन-फानन में पर्चों को हटवा दिया गया। इस संबंध में विवि. प्रशासन ने पूर्व छात्र अध्यक्ष फैजुल हसन से पूछताछ की तो उसने जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इस संबंध में एक अन्य छात्र नेता ने यहां तक कहा कि पोस्टर में कुछ गलत नहीं लिखा है। कल्याण सिंह बाबरी विध्वंस के आरोपी हैं।

food

‘कल्याण सिंह के निधन पर एएमयू कुलपति ने जताया शोक’

एएमयू के वीसी ने प्रो. तारिक मंसूर कहा कि कल्याण सिंह ने देश के सार्वजनिक जीवन और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने श्री कल्याण सिंह के पुत्र श्री राजवीर सिंह से अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।

dr vinit new

कल्याण सिंह के दौरे हुकूमत में बाबरी मस्जिद शहीद हुई

एक अन्य छात्र नेता ने बताया कि पोस्टर कि जहां तक बात है वीसी साहब के खिलाफ किसने लगाया है यह तो हमें नहीं पता लेकिन पोस्टर में जो कंटेंट लिखा है आप उस पर गौर करें। कंटेंट में बिल्कुल साफ तौर पर लिखा है कि कल्याण सिंह के लिए जो श्रद्धांजलि या गम का इजहार किया है वह ना काबिले बर्दाश्त है। उसका रीजन यह है कि कल्याण सिंह वही कल्याण सिंह है जिनके दौरे हुकूमत में बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी। कल्याण सिंह के के लिए गम का इजहार अलीगों के लिए बहुत ही दुखद है जो वीसी ने उन्हें दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को जिस शख्स ने अपने पैरों तले कुचला हो। तो यह कांटा हमारे दिल से कैसे इतनी आसानी से निकल सकता है। यह ना काबिले बर्दाश्त है।

पंजाब
ankit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here