कांग्रेस आक्रोशित, हरीश रावत, करन और प्रीतम ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ किया सत्याग्रह

0
38

देहरादून। कांग्रेस राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर रविवार को प्रदेश भर के जिला और ब्लाक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर सत्याग्रह किया। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के बाद प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में गांधी पार्क स्थित गांधी की प्रतिमा के नीचे संकल्प सत्याग्रह किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेता जमकर नारेबाजी करते केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध किया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार सत्ता के अहंकार में षड्यंत्र पूर्ण कार्य से विपक्ष को समाप्त करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने हमें रास्ता दिखाया है। इसी रास्ते पर चलते हुए हम पूर्वाग्रह और अंहकार के खिलाफ आज गांधी प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह पर बैठे हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी के बुलंद आवाज को सत्ता के इशारे पर बंद किया जा रहा है। आज केन्द्र सरकार के शुद्धि बुद्धि के लिए बैठे हैं। देश भर के कांग्रेस जनों में आक्रोश बना हुआ है और हम एकजुट होकर लड़ाई को लड़ रहे हैं।

.

News Source: https://royalbulletin.in/congress-angry-harish-rawat-karan-and-pritam-satyagraha-sitting-under-gandhi-statue/25611

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here