
भारत में कोरोना के मामलों में दिखने वाला उतार-चढ़ाव कभी राहत देता है तो कभी चिंता बढ़ा देता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4270 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 2,619 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके अलावा 15 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
इस तरह देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 24,052 हो गई है. अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 76 हजार 817 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 5 लाख 24 हजार 692 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 4 करोड़ 26 लाख 28 हजार 73 मरीज भी इस वायरस को हराने में सफल रहे हैं। अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 194 करोड़ को पार कर चुका है।
केरल में हर 100 टेस्ट पर 10 संक्रमित मिल रहे हैं
केरल में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इधर शनिवार को 1465 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 मरीजों की मौत हुई, जबकि 667 ठीक हो गए। फिलहाल 7427 एक्टिव केस हैं, यानी इतने संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 9.87% है यानी हर 100 टेस्ट में करीब 10 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।
नए मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
देश में कोरोना मरीजों के मामले में अव्वल रहे महाराष्ट्र में एक बार फिर संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। यहां शनिवार को 1357 नए मरीज मिले, 595 ठीक हुए और एक संक्रमित की मौत हुई। अब यहां 5888 एक्टिव केस हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में एक बार फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली में कोरोना नियंत्रण
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 405 मामले सामने आए। 384 लोग ठीक हुए। गनीमत रही कि इस महामारी से कोई मौत नहीं हुई। अब यहां 1467 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पिछले महीने दिल्ली में डेढ़ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने लगे थे। दिल्ली में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 26 हजार 212 अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.07% है।
CORBEVAX बूस्टर खुराक स्वीकृत
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने CORBEVAX वैक्सीन को कोरोना बूस्टर डोज के रूप में मंजूरी दे दी है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग जिन्होंने कोवाशील्ड या कोवैक्सिन की दोनों खुराक ली है, वे अब आपात स्थिति में बूस्टर खुराक के रूप में CORBEVAX ले सकते हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।