Thursday, June 8, 2023
No menu items!

दैनिक राशिफल…… अप्रैल 19, 2023, बुधवार

Must Read
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

कैसी रहेगी वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, 19 अप्रैल 2023 दिन बुधवार, आपके लिए कैसी रहेगी? आज आपके जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

विज्ञापन

दैनिक राशिफल...... अप्रैल 19, 2023, बुधवार
मेष राशि :- आज अच्छा दिन होगा। आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिससे घर में सुख-समृद्धि रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। काम में ज्यादा समय देने के बारे में सोचें। आलस्य से बचें।

वृष :- आज का दिन कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। समाज में प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि :- आज अच्छा दिन होगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे, नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और विवेक से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नए प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। सेहत पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अति प्रसन्न रहेंगे और भव्यता और सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश में वृद्धि होगी। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा करते समय सावधान रहें। अनजान लोगों के करीब आने में सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। किसी से बेवजह बहसबाजी करने से बचें, बेवजह का झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों का रुझान पक्ष में रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो परिजनों से विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें। कड़ी मेहनत और लगन से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी धार्मिक स्थान पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार की चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनशैली की वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. वहीं दूसरी ओर यदि किसी काम में दिक्कत आ रही है तो धैर्य से काम पूरा करने की कोशिश करें।

तुला :- आज अच्छा दिन होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आप जो भी करेंगे उसमें आप बेहतर होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। उम्मीदवारों को उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी कारणवश अतिरिक्त खर्चा करना पड़ सकता है।

वृश्चिक :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट को क्रियान्वित कर सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। परिवार में बड़ों का साथ खुशियों में वृद्धि करेगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आज अच्छा दिन होगा। व्यापार में लाभ होगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साझा प्रयासों में अधिक सफलता मिलने के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखद वातावरण रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला दिन है। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मकर :- आज का दिन सामान्य रहेगा। वर्क प्लेस पर जमकर मेहनत करेंगे, जिसका बाद में फायदा मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। परिवार में हर्ष और उल्लास रहेगा। खाने-पीने पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आसपास साफ-सफाई का भी ध्यान रखें, बेवजह खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा आप अनावश्यक विवाद में पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि :- आज बहुत अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्नता की अनुभूति होगी। नई जगहों की सैर पर जाएंगे। मित्रों का साथ आपको उत्साहित रखेगा। प्रतियोगिता में आगे रहें। आपके विचारों में कल्पना का समावेश हो सकता है, रचनात्मक कार्यों में इसका प्रयोग करें तो बेहतर होगा। कोई नया काम शुरू न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि :-
आज अच्छा दिन होगा। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मनचाही वस्तु मिलने की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। नए व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। अगर आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है। आपके आसपास के लोग नाराज हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

.

News Source: https://royalbulletin.in/daily-horoscope-19-april-2023-wednesday/36297

- Advertisement -दैनिक राशिफल...... अप्रैल 19, 2023, बुधवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -दैनिक राशिफल...... अप्रैल 19, 2023, बुधवार
Latest News

उत्तराखंड: नाबालिग ने प्रेमी के साथ मिलकर की टीचर के पिता की हत्या, दोनों हरिद्वार से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग अपने प्रेमी के साथ शिक्षक पिता की हत्या कर फरार हो गई थी। नाबालिग लड़की और उसके...

देहरादून- (बड़ी खबर) अब इस विभाग में अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखंड) में सूचीबद्ध समाचार पोर्टल- खबर पहाड़ उत्तराखंड की सांस्कृतिक, साहित्यिक, लोक कला के साथ-साथ कविता और कहानी संग्रह...

Latest Breaking News