युगब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.44, ऋतु- शीत
माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी, शुक्रवार 27 जनवरी 2023, कैसा रहेगा आपके लिए दिन। आज आपके जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन पारिवारिक परेशानी उत्पन्न होगी। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति भी बनेगी, लेकिन काम की अधिकता के कारण भागदौड़ में दिन व्यतीत होगा। शारीरिक रूप से थकान और अस्वस्थता महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि परिवार और रिश्तेदारों से अनबन न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।
वृष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति भी बनेगी, लेकिन यदि आप व्यवसाय के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है, जो फ़ायदेमंद रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार विस्तार के लिए आप नए कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि:- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा और ईश्वर की भक्ति मन को शांति प्रदान करेगी। बौद्धिक और लेखन कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।
सिंह :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में आय में वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन नए कार्यों में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ने की भी संभावना रहेगी। व्यापार और परिवार में सामंजस्य रहेगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर अधिक खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की या इंक्रीमेंट का मामला टल सकता है। काम के प्रति सक्रिय रहें और सावधान रहें, क्योंकि अचानक असुविधाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा से बचें।
तुला राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद रहेगा। जमीन-जायदाद व कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी रखें तथा लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और काम के बीज उलझे हुए महसूस करेंगे। परिजनों से अनबन हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि काम की अधिकता रहेगी, लेकिन मेहनत से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। थकान के कारण उत्साह में कमी रहेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बेवजह का विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलने से लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
मकर राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में छोटा प्रवास हो सकता है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।
कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों और परिश्रम से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें और पैसों का लेन-देन न करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
मीन राशि:- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने पर विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ आनंदमय दिन व्यतीत करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें।
.
News Source: https://royalbulletin.in/daily-horoscope27-january-2023-friday/1267