Thursday, March 23, 2023
No menu items!

दैनिक राशिफल……मार्च 5, 2023, रविवार

Must Read

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक...
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

कैसी रहेगी फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, 05 मार्च 2023 रविवार, आपके लिए? आज आपके जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशि :- आज अच्छा दिन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी। नौकरी व व्यवसायिक स्थान पर वातावरण अनुकूल रहेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सकारात्मक सोच के साथ काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। दूसरों के कार्यों में सहयोग से प्रसन्नता प्राप्त होगी। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा करने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ :विद्या प्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक आयोजन भी अच्छे रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से इच्छानुसार सहयोग का अभाव रहेगा। लोभ-लालच से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा कार्य में रुकावट आने की आशंका रहेगी। सीनियर्स से आपको फटकार मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। मौसम के कारण सेहत खराब रह सकती है।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता और मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आलस्य, थकान, कमजोरी के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की संभावना रहेगी। बेवजह की बातों से ध्यान हटाएंगे तो काम में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। यात्रा की संभावना बनेगी।

कर्क राशि :- आज अच्छा दिन होगा। व्यवसायी अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे और अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से मन अशांत रहेगा। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे, सोच समझकर ही कार्यों की शुरुआत करें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी, लेकिन आपके प्रयासों से व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की की संभावना है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें ख़र्चों पर संयम रखकर आप बेवजह के ख़र्चों से बचने में क़ामयाब रहेंगे। बड़ों का मार्गदर्शन लेना अच्छा रहेगा। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा की संभावना बनेगी।

कन्या राशि :- आज अच्छा दिन होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना है। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। सेहत को लेकर सावधान रहें। जरूरी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है।

तुला :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बेवजह के खर्चे अधिक होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिलेंगे। परिजनों से अनबन होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों को समय पर पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। भाई-बंधुओं से इच्छानुरूप सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृश्चिक :- आज अच्छा दिन होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकते हैं। मन में आशा-निराशा के मिले-जुले भाव रहेंगे। नौकरी में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर पर मुलाकात होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। उच्चाधिकारियों पर आपके काम का सकारात्मक प्रभाव पड़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से मन अशांत रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता से संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और लाभदायी रहेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सरकारी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। बातचीत में शांत रहें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यस्तता के कारण शारीरिक ऊर्जा में कमी व थकान का अनुभव होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और उनसे मतभेद भी हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से मधुरता रहेगी।

कुंभ राशि :- आज अच्छा दिन होगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वाद-विवाद हो सकता है। शुभचिंतकों से भी सावधान रहें। स्वस्थ रहो। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार का माहौल आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन आमदनी से ज्यादा फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने की जरूरत है। बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं।

मीन राशि :आज का दिन शुभ रहेगा। मनोरंजन के भरपूर मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ किसी पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्र, वाहन और भोजन का उत्तम सुख प्राप्त होगा। परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे और नए अनुभव प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं।

दैनिक राशिफल… मार्च 5, 2023, रविवार सबसे पहले रॉयल बुलेटिन पर छपा।

.

News Source: https://royalbulletin.in/daily-horoscope-5-march-2023-sunday/16216

- Advertisement -दैनिक राशिफल……मार्च 5, 2023, रविवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -दैनिक राशिफल……मार्च 5, 2023, रविवार
Latest News
- Advertisement -दैनिक राशिफल……मार्च 5, 2023, रविवार

More Articles Like This

- Advertisement -दैनिक राशिफल……मार्च 5, 2023, रविवार