नोएडा में दो दिन पहले हुई महिला की हत्या में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी ने सिर पर तवा मार कर हत्या की थी। पुलिस हिरासत में किशोरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।Read Also:-सार्जेंट के माता-पिता ही बहू के हत्यारे: वायु सेना ऑफिसर की लव मैरिज बनी प्यार की दुश्मन, 17 फरवरी को घर से गायब हो गई थी महिला, दो लोग हुए गिरफ्तार
लड़की ने बताया कि उसकी मां का चरित्र अच्छा नहीं था। इस बात को लेकर उसके दोस्त उसे चिढ़ाते थे। उसकी मां भी उसके साथ बदसलूकी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी। रविवार को महिला के कुछ दोस्त घर आए थे। तभी लड़की के दोस्त भी आ गए।
मां से झगड़ा हुआ था
इस बात को लेकर दोस्तों ने लड़की को चिढ़ाया। सबके जाने के बाद लड़की का मां से झगड़ा हो गया। माँ ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्से में लड़की ने तवे पर सिर में वार कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शरीर पर 20 से 22 घाव के निशान थे और उसका कान भी कट गया था।
मृतक मुकेश राठौर के भाई ने अपनी भांजी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर मृतक की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया गया है।
फ्लैट में मिला खून से लथपथ शव
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अनुराधा (34) का शव सेक्टर-77 की अंतरका कैननबॉल सोसायटी स्थित उनके फ्लैट में मिला है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पूछताछ में बेटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
अनुराधा की 14 वर्षीय बेटी ने पूछताछ में बताया था कि वह सोसायटी में नीचे टहलने गई थी। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो मां खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने सीसीटीवी चेक कर लोगों से पूछताछ की तो किसी बाहरी व्यक्ति के आने की कोई सूचना नहीं मिली। अनुराधा की बेटी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।