
दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ नारेबाजी करने के आरोप में भाजपा ने अश्विनी उपाध्याय सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है।
दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar Delhi) पर सोमवार को हुइ्र भड़काऊ नारेबाजी के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय (BJP leader Ashwini Upadhyay) सहित 6 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी हो कि शुरू में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में इन छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी हो कि जंतर-मंतर पर कुछ संगठनों ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ को लेकर प्रदर्शन किया था। दोपहर के समय एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग भड़काऊ नारे लगाते दिख रहे थे। वीडियो की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जाने लगी। पुलिस ने उस समय अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अखबर खबर है कि पुलिस ने अश्विनी उपध्याय सहित प्रीत सिंह, विनोद शर्मा, दीपक, विनीत कांति और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियो
जानकारी के अनुसार भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी कड़ी आलोजना करने लगे। कुछ लोगों ने इसे सत्ता पार्टी की सह पर होना करार दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुण् अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। परंतु उस समय साफ नहीं था कि मुख्य आरोपी कौन हैं। इतना ही नही लोगों ने अश्विनी उपाध्याय की गिरफ़्तारी को लेकर ट़्विटर पर अभियान चला दिया। जिसमें वह शाम तक ट्रेंड में रहा। अब पुलिस ने छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
