
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स देने वाले वाहन चालक इन दिनों काफी परेशान हैं। यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें दो बार टोल टैक्स देना पड़ रहा है। वहीं टोल टैक्स काटने के दो दिन बाद उसके मोबाइल पर मैसेज पहुंच रहा है।Read Also:-मेरठ : कुर्ता विवाद, कॉलेज में कुर्ता-पजामा पहन परीक्षा देने आए छात्र की कुछ युवकों ने की पिटाई, केस हुआ दर्ज और जांच शुरू
देश के पहले 14 लेन वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स काटने का संदेश मोबाइल फ़ोन पर एक दिन बाद पहुंच रहा है। इससे एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों का बैलेंस दो बार कट रहा है। हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब सवाल यह है कि एक्सप्रेस-वे से गुजरने में हो रही असुविधा की शिकायत किस से और कहां करें।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले एक यात्री ने बताया कि काशी टोल प्लाजा से भोजपुर जाने पर दो बार बकाया राशि काटने का मैसेज आया। ऐसा उसके साथ दो बार हो चुका है। हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर वाहन चालक से ही टोल रेट पता किया जा रहा है।
केबल कटने पर पहले भी वसूला गया अधिक टैक्स
गाजियाबाद के पास ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने से टोल बाधित रहा। करीब एक हफ्ते तक मेरठ से सरायकाले खां तक लोगों से टोल वसूला गया। लोगों की शिकायतें ज्यादा आने पर इसे डूंडाहेड़ा तक रीसेट कर दिया गया। इसके बाद भी टोल स्कैनर में शिकायतों का दौर चलता रहा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।