दिल्ली वायरल वीडियो: महिला के साथ पुरानी रंजिश के चलते किया गया ये बर्ताव पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पड़ा हुआ था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी।

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया। और यहीं नहीं महिला को जूते की माला पहनाई गई। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।Read Also:-बस गोली मत मरना, बाकी हम देखेंगे; बीजेपी विधायक का धमकी भरा वीडियो वायरल, समाजवादी पार्टी ने पूछा- कहां है चुनाव आयोग
पुलिस ने महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के साथ बदसलूकी करने वाली चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ यह व्यवहार पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा हुआ था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। लड़के के परिवार वालों को लगा कि उसके आत्महत्या करने का कारण ये महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लड़के की आत्महत्या के बाद से महिला किराए पर रह रही थी। आरोप है कि लड़की के चाचा को चाकू लगा कर भतीजी के पास ले गए। लड़की का अपहरण बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कड़कड़डूमा से किया गया था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात की। कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।