Home Breaking News बागपत: हाईवे निर्माण की जद में आए मकान और धार्मिक स्थल ढहाए,...

बागपत: हाईवे निर्माण की जद में आए मकान और धार्मिक स्थल ढहाए, हंगामा

बागपत: हाईवे निर्माण की जद में आए मकान और धार्मिक स्थल ढहाए, हंगामाउत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण की जद में आए काठा गांव के पांच घरों, मंदिर और नंगला बहलोलपुर के मंदिर और मजार को गुरुवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो सीओ सदर के साथ पुलिस और पीएसी ने उन्हें शांत करा दिया।

गांव काठा में मकान मालिकों ने विरोध किया और गलत पैमाइश का आरोप लगाया। उन्होंने सर्किल रेट से तीन गुना मुआवजा दिए जाने की मांग रखी। कई घंटे तक ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करके ही दम लिया।

निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए काठा गांव में पांच घरों को चिन्हित किया गया था। परिवार अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। एनएचएआई के अधिकारियों ने विरोध की जानकारी प्रशासन को दी थी। गुरुवार को सीओ सदर ओमपाल सिंह, तहसीलदार, बालैनी थाने की पुलिस और पीएसी काठा गांव पहुंची। चिन्हित घरों के लोगों से कब्जा हटाने के लिए कहा गया।

पुलिस-प्रशासन की टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एनएचएआई के अधिकारियों ने दोबारा पैमाइश कराई, लेकिन निशान नहीं बदला। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी से चिन्हित मकानों के अधिगृहीत हिस्सों को ढहा दिया

Must Read

बागपत: हाईवे निर्माण की जद में आए मकान और धार्मिक स्थल ढहाए, हंगामा