
बरेली के सैदपुर हॉकिन्स इज्जतनगर में एक डॉक्टर ने महिला को उसके ही डेंटल क्लीनिक में नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।Read Also:-गाजियाबाद: पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, दीवाली की रात नशे में धुत बेटे ने चाकू की नोंक पर मां से किया दुष्कर्म
मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 8218434694, 7397978781
सैदपुर हॉकिन्स में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी दांत दर्द से पीड़ित थी। जिस पर वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब में डॉ. रवेंद्र को देखने गई थीं। डॉक्टर ने कहा कि दांत निकालकर दूसरा दांत लगाएंगे। शाम चार बजे डॉ. रवेंद्र ने महिला को अपने क्लिनिक बुलाया। महिला जब क्लीनिक गई तो उस वक्त वहां कोई नहीं था। डॉक्टर ने गेट बंद कर परदा लगा दिया। इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। उसने महिला का दांत निकलने के बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाया। जब महिला को होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसकी शिकायत महिला ने डॉक्टर से की। जिस पर डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा। इससे महिला डर गई। वह अपने घर में चुप और परेशान रहने लगी। 3 नवंबर को जब प्रापर्टी डीलर पति ने कुछ और पूछा तो महिला ने डॉक्टर की करतूत के बारे में बताया और कहा कि डॉक्टर ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। जिसके बाद मामले की तहरीर इज्जतनगर थाने को दी गई।

इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की शिकायत पर डॉक्टर रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्राथमिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद डॉक्टर को जेल भेज दिया गया।

डॉक्टर ने महिला को फ़ोन किया तो प्रॉपर्टी डीलर का माथा ठनका
आधी रात को डॉक्टर ने महिला के मोबाइल पर कॉल किया। उसकी बातचीत सुनकर प्रापर्टी डीलर का सिर घूम गया। डॉक्टर ने महिला से कहा कि जो कुछ हुआ, तुम्हारी मर्जी से हुआ। अब बात को आगे बढ़ाया गया तो अच्छा नहीं होगा। मेरे पास तुम्हारा वीडियो है। पूरी जानकारी मिलने के बाद प्रापर्टी डीलर ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस को दोनों के बीच हुई घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी गई है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।
