रानी रामपाल के नाम पर स्टेडियम, ट्वीट कर जताई खुशी, पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बनी

0
69

रायबरेली- भारतीय हॉकी स्टार एवं कप्तान पद्मश्री रानी रामपाल पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं, जिनके नाम पर स्टेडियम का नामकरण हुआ है। रायबरेली के हॉकी मैदान का नाम अब ”रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ” किया गया है। रानी ने इस बात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी साझा की है।

दरअसल मार्डन कोच फैक्ट्री के हॉकी स्टेडियम का नया नामकरण हुआ है। इसका नाम प्रसिद्ध महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर किया गया है। वह पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गईं हैं, जिनके नाम पर किसी स्टेडियम का नामकरण किया गया है। मंगलवार को अपनी इस खुशी को ट्वीट करते हुए हॉकी स्टार ने कहा कि ”वह अपनी इस खुशी को बयां नहीं कर सकती। एमसीएफ रायबरेली हॉकी स्टेडियम का नाम खेल में मेरे योगदान को देखते हुए रानीस गर्ल्स हॉकी टर्फ रखा गया है।”उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है और इस खास उपलब्धि को वह भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करना चाहती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

15 साल की उम्र में ही खेला था वर्ल्ड कप

भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने 2010 में हॉकी के विश्व कप में हिस्सा लिया था, तब उनकी उम्र महज 15 साल थी। इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। 2021-22 के एफआईएच के प्रो लीग में भागीदारी की और 250वें अंतरराष्ट्रीय मैच को पूरा किया। हालांकि इस बीच वह लगातार चोटों से भी जूझ रहीं लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की। रानी बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और इस समय वह भारतीय टीम की कप्तान हैं।

.

News Source: https://royalbulletin.in/expressed-happiness-by-tweeting-the-stadium-in-the-name-of-rani-rampal-became-the-first-such-female-player/23536

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here