महिला लिपिक ने ईओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा

0
233

नगर पालिका में सोमवार दोपहर एक बार फिर ईओ व कर्मचारियों में तनातनी हो गई। मामला था महिला लिपिक को कार्य में लापरवाही पर डांट लगाने का। लिपिक का आरोप है कि ईओ ने उनके साथ अभद्रता की, फाइल फेंककर मारी और खूब अपमानित किया। इसी के विरोध में नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

उन्होंने ईओ पर तानाशाही दिखाकर उत्पीड़न का आरोप लगाया, साथ ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ कार्रवाई न होने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान भी किया है। कई कर्मचारी संगठन भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी शिवानी शर्मा नगर पालिका में स्थाई कर्मचारी है। इस समय वह कार्यवाहक गृहकर लिपिक के रूप में कार्यरत है। शिवानी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे ईओ अमिता वरुण ने नगर पालिका की दुकानों की वसूली के अभिलेखों को लेकर उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। ईओ ने उससे दुकानों की वसूली की बकाया संबंध में पूर्व में पिछले माह के नोटिस जारी करने के संबंध में जानकारी की।

इस पर उसने लॉकडाउन अवधि में शासन-प्रशासन व उनके द्वारा मौखिक निर्देशों ‘वसूली सम्बंधित किसी भी व्यक्ति व प्रतिष्ठान आदि पर दबाव व विवश न किए जाने की जानकारी दी। आरोप है कि इससे गुस्साई ईओ ने उनके ऊपर अभिलेख फेंककर मार दिए। इतना ही नहीं उनके साथ अभद्रता करते हुए अपमानित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here