
मेरठ के हस्तिनापुर को आइकॉनिक सिटी के रूप में विकसित करने के लिए यहां पुरातत्व स्थल संग्रहालय बनाया जाएगा। इस संदर्भ में शुक्रवार को डीएम के बालाजी ने पर्यटन, पुरातत्व विभाग समेत अन्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में हस्तिनापुर में संग्रहालय बनाने की योजना पर चर्चा की गई। जिसमें यह मुद्दा उठा कि हस्तिनापुर में संग्रहालय के लिए 5 एकड़ जमीन की जरूरत है। 5 एकड़ जमीन पर बनेगा पुरातत्व स्थल संग्रहालय डीएम ने एएसआई, प्रशासनिक अधिकारियों से मांगी जमीन।Read Also:-सिर्फ 5 मिनट में एक खास डिवाइस से चोरी करता था लग्जरी कार, सफर करता था फ्लाइट से उसके इस कारनामे से पुलिस भी हैरान
स्मार्ट सिटी के लिए दो साल पहले वित्त मंत्री ने किया था बजट का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो साल पहले बजट में हस्तिनापुर को आइकॉनिक शहर बनाने का ऐलान किया था। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी यह प्रोजेक्ट आज तक ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। इस संग्रहालय में हस्तिनापुर और आसपास के क्षेत्र में चल रही खुदाई में मिले सामान, बर्तनों को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय में आम जनता भारतीय इतिहास से जुड़े तथ्यों को करीब से देख सकेगी।
खुदाई में मिली चीजें म्यूजियम में रखी जाएंगी
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा पुरातत्व स्थल संग्रहालय बनाया जाएगा। इस संग्रहालय में देश की गौरवशाली विरासत और खुदाई में मिले अवशेषों को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय के निर्माण और उसमें प्रदर्शित होने वाली विभिन्न चीजों का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) करेगा।
प्रतिष्ठित शहर बनाने के लिए 5 स्थान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो साल पहले अपने बजट भाषण में संस्कृति, पुरातत्व और पर्यटन को महत्व देते हुए यह घोषणा की थी। संस्कृति मंत्रालय के लिए 3150 करोड़ रुपये और पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था। इस बजट का एक बड़ा हिस्सा 5 पुरातात्विक स्थलों को प्रतिष्ठित बनाने में खर्च किया जाएगा। ये 5 स्थान हैं हरियाणा में राखीगढ़ी, यूपी में हस्तिनापुर, असम में शिवसागर, गुजरात में धोलावीरा और तमिलनाडु में आदिचेनालुर।

महाभारत काल की नगरी हस्तिनापुर
हस्तिनापुर शहर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में है। यह महाभारत काल की नगरी है, जो कुरु वंश के राजाओं की राजधानी थी। हिंदू इतिहास में हस्तिनापुर का पहला उल्लेख सम्राट भरत की राजधानी के रूप में मिलता है। महाभारत में वर्णित घटनाएं हस्तिनापुर की ही हैं। बाबर ने भारत पर आक्रमण के दौरान हस्तिनापुर पर हमला किया था और यहां के मंदिरों पर तोपों से बमबारी की थी। मुगल काल के दौरान, हस्तिनापुर पर गुर्जर राजा नैन सिंह का शासन था, जिन्होंने हस्तिनापुर और उसके आसपास कई मंदिरों का निर्माण किया था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।