
Hiran Ka Video: कहा जाता है कि दुनिया में मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मां अपने बच्चों को बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी सुरक्षित रखती है। वह अपनी जान जोखिम में डालकर भी अपने बच्चों को बचाती है। इसी कड़ी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक हिरण की मां से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक हिरणी अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बान कर देती है। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा अपने आंसू नहीं रोक पाया होगा।Read Also:-वायरल वीडियो: दोस्तों ने शादी में दूल्हा और दुल्हन को किया ऐसा गिफ्ट, जिसकी वजह से दुनिया में मचा है हाहाकार…..देंखे Video
हिरणी ने दी जान
ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक हिरण का बच्चा नदी में तैर रहा है। लेकिन तभी एक खतरनाक मगरमच्छ की नजर उस हिरन के बच्चे पर पड़ती है। मगरमच्छ उसे अपना शिकार बनाने के इरादे से तेज गति से आगे बढ़ता है। जैसे ही वह उसके पास पहुंचने वाला होता है, हिरण की मां वहां पहुंच जाती है और बच्चे पर अपने प्राणों की आहुति दे देती है। इस तरह बच्चा तो बच जाता है लेकिन हिरणी मगरमच्छ का शिकार हो जाती है। वीडियो बहुत ही इमोशनल है
ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है
हिरण और मगरमच्छ के इस वीडियो को आईएएस अफसर सोनल गोयल ने पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा: “मां के प्यार की शक्ति, सुंदरता और वीरता को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है। एक हिरण की मां का अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद को बलिदान करने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें अपने माता-पिता और परिवार की कभी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। उनका सम्मान करें और जब आपकी बारी हो तो उनका ख्याल रखें।”

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है