जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी निभा रहे एम्बुलेंस 108 और 102 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के संकट काल में रात-दिन एक कर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और घर छोड़ने का कार्य कर रहे हैं इसके बाद भी ऐसा रवैया अपनाया जा रहा है।
चेतावनी दी कि एम्बुलेंस सेवाएं ठप हो सकती हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 25 जुलाई को वेतन देने का वादा किया गया था लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला है। उधर, सीएमओ डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन के लिए बात की जा रही है। जल्द ही वेतन इनके खातों में पहुंच जाएगा।