अगर जेड-प्लस में डिप्टी सीएम सुरक्षित नहीं तो फिर यूपी में लॉ एंड आर्डर बचा कहां- शिवपाल

0
57

इटावा- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरूवार को कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुद की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की खिल्ली उड़ायी है।

श्री यादव ने पत्रकारों से कहा “ उपमुख्यमंत्री ने खुद की आशंका व्यक्त कर प्रदेश की कानून व्यवस्था की खिल्ली उड़ायी है। अगर जेड श्रेणी की सुरक्षा वाले वीवीआईपी महानुभाव को अपनी हत्या की आंशका लगेगी तो लोग इसे मजाक में ही लेंगे।

उपमुख्यमंत्री जेड प्लस सुरक्षा में रहता है। वो कहे कि मेरी हत्या हो सकती है तो लॉ एंड आर्डर बचा कहां। इसका मतलब पूरे प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है।”

उन्होंने कहा “ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जनता के लिये कुछ नही किया, इसीलिये यह धर्म की आड़ लेते हैं। यहां सभी धर्म को मानने वाले लोग है। भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाले लोग है। दरअसल, इनकी सोच विकास का नही है, जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे है।”

सपा नेता ने कहा कि जीएसटी की वजह से छोटा व्यापारी परेशान है। अधिकारियों की हिम्मत इस कदर बढ चुकी है कि सांसद और विधायक निधि में भी 10 प्रतिशत कमीशन खाया जा रहा है। भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। सपा संगठन को मजबूत कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश के खुद के जेल जाने की आशंका पर शिवपाल ने कहा कि यह सरकार कुछ भी कर सकती है। जिस तरह विपक्ष के लोगो को झूठे केसों में जेल भेजा गया है तो भाजपा की सरकार कुछ भी कर सकती है।

.

News Source: https://royalbulletin.in/if-the-deputy-cm-is-not-safe-in-z-plus-then-where-is-law-and-order-left-in-up/24318

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here