
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने ऐसा कांड किया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। पहले तो दुल्हन ने पति के साथ सुहागरात मनाने से मना कर दिया। फिर जब एक दिन पति ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया। इससे पीड़ित बिस्तर पर ही कराहने लगा। वहीं नवविवाहिता नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस को शक है कि ‘लुटेरी दुल्हन’ ने लूट के मामले को अंजाम देने की नीयत से शादी की और सब कुछ लूट कर फरार हो गई। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।Read Also:-मेरठ: लाठी-डंडों से युवक की पिटाई, भैंसाली बस अड्डे के पास लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा; बचाने आए कुछ लोग तो उनको भी मारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने की यह घटना कौशांबी जिले के कोखराज इलाके के एक गांव की है। शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 27 जनवरी को मिर्जापुर के विंध्याचल में हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में हुआ। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने सुहागरात के दिन भी पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी कोई न कोई बहाना बनाकर संबंध मनाने से मना करती रही। 22 फरवरी की रात जब युवक ने सुहागरात मनाने के प्रयास में नवविवाहित दुल्हन के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो महिला ने उसे खतरनाक बना दिया।
पति के प्राइवेट पार्ट पर काटा दांत से
पीड़िता का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास में पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट में दांत से काट लिया, जिससे वह कराह उठा। युवक का कहना है कि दुल्हन ने इसी मौके का फायदा उठाया और करीब 65 हजार नकद और जेवर लेकर फरार हो गई। इसके बाद हैरान पति पुलिस के पास गया। घटना को सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। फिलहाल इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
पति दूसरे कमरे में चला गया था
दुल्हन की हरकत से नाराज युवक दूसरे कमरे में चला गया। इधर लुटेरी दुल्हन रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। स्थानीय पुलिस को शक है कि लड़की की शादी लूट की नीयत से की गई थी और योजना में सफल होने के बाद उसके बीच वह वहां से फरार हो गई। अब लूट की आरोपी वधू की तलाश की जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।