पूरी दुनिया कोरोना संकट के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है. इस बीच भारत कोरोना वायरस के भयावह स्वरूप से बचते हुए सम्पूर्ण विश्व को आशा की किरण दिखा रहा है
भारत मे रिकवरी रेट अमेरिका जैसे कई बड़े बड़े देशों से बहुत बेहतर है और भारत निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है. भारत की इस संतोषजनक और कोरोना की नियंत्रित स्थिति में डॉ हर्षवर्धन के योग्य नेतृत्व की सफलता शामिल है.
WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष बनेंगे हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे
डॉ. हर्षवर्धन COVID-19 के खिलाफ भारत की जंग में सबसे आगे खड़े लोगों में से हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अध्यक्ष बनने से विश्व स्वास्थ्य संगठन में ऐतिहासिक सुधार होगा जो पूरे विश्व के लिये लाभदायक साबित होगा.
हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी की जगह लेंगे, जो WHO के 34 सदस्यों के बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं.