Thursday, March 23, 2023
No menu items!

जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे पर फैन को दिया सरप्राइज, शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर

Must Read
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज यानी 6 मार्च को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। जाह्नवी ने अपने तेलुगु डेब्यू की घोषणा की है। जाह्नवी कपूर अभिनेता जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ‘एनटीआर-30’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही जान्हवी ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा, ‘मैं अपने पसंदीदा अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ इस नए सफर को शुरू करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’

कोरतला शिवा पिछले 6 महीने से फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश में थे। फिल्म ‘एनटीआर-30’ के लिए कई नामों पर विचार करने के बाद अब उन्होंने जान्हवी को साइन कर लिया है। फिल्म ‘एनटीआर-30’ तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 2024 में स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। फिल्म ‘आरआरआर’ के करीब 2 साल बाद जूनियर एनटीआर इस फिल्म में नजर आएंगे। जान्हवी कपूर भी इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू करेंगी। ‘आरआरआर’ की तरह ही कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर की यह नई फिल्म भी सुपरहिट होगी।

.

News Source: https://royalbulletin.in/jhanvi-kapoor-gave-a-surprise-to-the-fan-on-his-birthday-shared-the-poster-of-the-new-film/16977

- Advertisement -जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे पर फैन को दिया सरप्राइज, शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे पर फैन को दिया सरप्राइज, शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर
Latest News

विपरीत हालात में और विरोध के सामने बिना डिगे कार्य करने की अपनी खूबी को न गंवाए पत्रकार: प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड

  सहारनपुर। देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने लोकतंत्र और स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्ष में प्रमाणिक और सुस्पष्ट एवं दृढ़ विचार व्यक्त...

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया...
- Advertisement -जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे पर फैन को दिया सरप्राइज, शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर

More Articles Like This

- Advertisement -जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे पर फैन को दिया सरप्राइज, शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर