हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में विद्युत कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान कैश काउंटर, अधिकारियों के कार्यालयों पर ताले लटके रहे। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। कार्यालयों पर ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। इस दौरान करोड़ों का नुकसान ऊर्जा निगम को हुआ। बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ता कार्यालय पर पहुंचे जिन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य का बहिष्कार किया जिसके बाद उन्होंने हड़ताल का आह्वान किया। समिति के संयोजक ईश्वर प्रसाद का कहना है कि पिछले वर्ष तीन दिसंबर को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के साथ कुछ समझौते हुए जिनमें प्रमुख बिंदुओं को पूरा करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा गया था। हाल ही में मंगलवार को पदाधिकारियों व ऊर्जा मंत्री के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही जिसके पश्चात ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहले तो कार्य बहिष्कार किया और उसके पश्चात हड़ताल की। 72 घंटों की हड़ताल पर गए कर्मचारियों व अधिकारियों का कहना है कि 113 दिन बीतने के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। हड़ताल का असर उपभोक्ताओं और राजस्व पर भी दिखाई दिया जहां सात करोड़ से ज्यादा का नुकसान ऊर्जा निगम को हुआ तो वहीं कार्यालयों पर ताला लटका होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288
Previous articleजान लेवा हमले का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
.
News Source: https://ehapurnews.com/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82/