Home Breaking News 80 साल की उम्र में हुआ प्रेम रोग: बुलंदशहर में बहू से...

80 साल की उम्र में हुआ प्रेम रोग: बुलंदशहर में बहू से ही इश्क फरमा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक, पत्नी ने लगाया पति की पेंशन हड़पने का आरोप

प्रेम भी अजब और गजब होता है। यह न तो उम्र देखता है और न ही रिश्ते। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में। यहां एक 80 वर्षीय व्यक्ति को अपनी बहू से प्यार हो गया है। प्यार भी ऐसा हुआ कि बहू के लिए बुजुर्गवार किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। पत्नी ने बुजुर्ग पर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा बहू पर आरोप लगाया गया है कि उसने पेंशन के चक्कर में उसके पति को प्यार के जाल में फंसाया है और अब वह उससे शादी कर उसकी 80 हजार पेंशन हड़पना चाहती है। पीड़िता की पत्नी ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।Read Also:-उत्तर प्रदेश: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की करीब 22 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहाई, बोले- जमानत न मिले इसके लिए तमाम साजिशें हुईं,

whatsapp gif

80 हजार पेंशन के लिए पति को प्रेम जाल में फंसाया
मामला जहांगीराबाद कस्बे का है। यहां रहने वाले शिक्षक इंटर कॉलेज से लेक्चरर के पद से 2008 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उसके दो बेटे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक अपने बड़े बेटे के साथ रहने लगा।

पीड़िता की पत्नी ने एसएसपी को दी अर्जी में आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बहू और उसके पति के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी वजह से उसको गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति सरकारी हिंदी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त है। उनकी बहू अब उनकी पत्नी बनना चाहती है। ताकि पति की मौत के बाद वह उसकी पेंशन ले सके। इस वजह से उसने उसके पति को प्रेम जाल में फंसा लिया है।

यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना
जहांगीराबाद कस्बे का यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल ये पूरा मामला सोशल साइट्स से तेजी से वायरल हो रहा ह। 80 साल की उम्र में बहू के प्यार में पड़ने को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जो भी पूरा मामला सुन रहा है वह हैरान हो रहा है।

कोतवाल को दिए कार्रवाई के निर्देश
बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह सच प्रतीत होता है। जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

dr vinit new

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

80 साल की उम्र में हुआ प्रेम रोग: बुलंदशहर में बहू से ही इश्क फरमा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक, पत्नी ने लगाया पति की पेंशन हड़पने का आरोप
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

80 साल की उम्र में हुआ प्रेम रोग: बुलंदशहर में बहू से ही इश्क फरमा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक, पत्नी ने लगाया पति की पेंशन हड़पने का आरोप