
आजादी के जश्न के बीच महोबा में रविवार को एक खौफनाक वाकया हुआ. पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बात को लेकर आरोपित के माता-पिता ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत बेहद नाजुक है. वह 90 फीसदी जल चुकी है। पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पिता फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

मामला कुलपहाड़ कोतवाली अंतर्गत ठठेवरा का है। रविवार की सुबह विनीता किसी काम से घर से बाहर गई थी। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रही थी कि रास्ते में राम सिंह और उसकी पत्नी शोभा रानी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। विनीता की चींख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एक दिन पहले जलाने की धमकी दी थी
झांसी मेडिकल कॉलेज में मौजूद विनीता के रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन ने शनिवार दोपहर विनीता के साथ छेड़छाड़ की थी. उसके बाद उसको धमकाया था की शिकायत करने पर तुमको जला दिया जाएगा । विनीता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे उसके माता-पिता दुश्मनी मैंने लगे।

छेड़छाड़ का आरोपी जेल में है
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विनीता के पति जमाल सिंह गुजरात के सिलवासा नरोली में रिलायंस कंपनी की थ्रेड फैक्ट्री में काम करता हैं. वह पिछले 4 महीने से गुजरात में हैं। उसे सूचित कर दिया गया है। वह वहां से चल दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी राम सिंह ने जबरदस्ती करने की भी कोशिश की गई है.

आरोपी मां हिरासत में, पिता फरार
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि विनीता ने शनिवार को आरोपी कल्लू सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के माता-पिता ने विनीता पर मिट्टी का तेल डाला और उसे जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी और मौके से फरार हो गए. एसडीएम सुजान अब्दुल्ला ने विनीता का बयान दर्ज किया है।