Home Breaking News मेरठ : 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव के...

मेरठ : 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव के दो युवकों ने नशे में धुत होकर किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की के हाथ में चाकू से वार भी किये

मेरठ : 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव के दो युवकों ने नशे में धुत होकर किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की के हाथ में चाकू से वार भी किये

मेरठ में 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने घटना की शिकायत परीक्षितगढ़ थाने में की है। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो सीओ खुद जांच करने पहुंचे। पूरे मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।Read Also:-मेरठ : कल शुक्रवार को सभी प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर, डॉक्टर्स, राजस्थान में डॉ. अर्चना शर्मा प्रकरण से नाराज, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी ठप

पूरा मामला
घटना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बुधवार की रात घर से निकली थी। आरोप है कि गांव निवासी कृष्णपाल लड़की को नशीला पदार्थ देकर ले गया था। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी कृष्णपाल और उसके साथी ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार को पीड़िता के परिजन पुलिस में शिकायत करने पहुंचे। जिसके बाद सीओ सदर देहात पूनम सिराही मौके पर पहुंची।

गांव में जांच करने पहुंची सीओ पूनम सिरोही - Dainik Bhaskar

युवती के हाथ का नस काटने का भी प्रयास
युवती के हाथ पर चाकू के निशान भी मिले हैं। पुलिस का मानना ​​है कि आरोपी ने लड़की को चाकू से भी धमकाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो या तो आरोपी ने चाकू मार दिया और फिर आरोपी ने जानबूझ कर लड़की के हाथ की नस काटने की कोशिश की।

गांव में आक्रोश, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
पूरे मामले में गांव के लोगों ने भी इस घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। इस घटना के बाद से आरोपी कृष्णपाल और उसके परिवार के सदस्य भी फरार हैं। पीड़ित पक्ष के लोगों ने सीओ से पूरे मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लड़की ने बताया कि कृष्णपाल को मैं जानती हूं, बाकी युवक नहीं जानजानती। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों के बारे में कृष्णपाल ही बता पायेगा।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

मेरठ : 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव के दो युवकों ने नशे में धुत होकर किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की के हाथ में चाकू से वार भी किये
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ : 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव के दो युवकों ने नशे में धुत होकर किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की के हाथ में चाकू से वार भी किये