
रोहटा थाना क्षेत्र के जैनपुर शाहपुर गांव में पड़ोस के युवक द्वारा आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है। वहां लड़की को धमकाया गया और चुप करा दिया गया। परिजनों को जानकारी होने पर वह देर शाम थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।Read Also:-छह माह तक दुष्कर्म व ब्लैकमेल, दूसरों से भी संबंध बनाने का दबाव, 14 साल की नाबालिग ने दुष्कर्मी को उतरा मौत के घाट
पड़ोसी युवक ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
गांव की रहने वाली महिला एक निजी अस्पताल में काम करती है। हाल ही में महिला किसी काम से घर से बाहर थी। इस दौरान उसकी आठ साल की बेटी अपने भाई के साथ घर पर अकेली थी। उसी समय पड़ोस का युवक आया और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपित ने उसे डरा धमका कर चुप करा दिया और किसी को बताने पर धमकाया।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
घटना के बाद से मासूम बच्ची कई दिनों से गुमसुम सी थी। जिसके बाद परिजनों ने लड़की से बात की। इसके बाद बच्ची ने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। यह सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन देर शाम थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।