
मेरठ के मवाना कस्बे में गुरुवार को शराब पार्टी में 26 वर्षीय युवक की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। दोनों आरोपितों ने अपने पड़ोसी दोस्त को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी।Read Also:-मेरठ : सोतीगंज के कुख्यात वाहन चोर शान मोहम्मद का घर कुर्क, पुलिस ने जब्त की 50 लाख की संपत्ति
जहां शराब पीकर गाली-गलौज करने पर विवाद हो गया। दोनों आरोपित दोस्तों ने पहले युवक की पिटाई की। उसके बाद लोहे की रॉड और ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान मोहल्ले का 10 साल का एक बालक घटना को देख रहा था। पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर से बुलाया और टयूवेल पर नहाने के लिए ले गया
मवाना कस्बे के अशोक विहार कॉलोनी निवासी शुभम कश्यप (26 वर्ष) प्राइवेट नौकरी करता था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले पंकज और बत्तख उसको घर से बुलाकर कहा कि वे टयूवेल पर नहाएंगे। जिसके बाद तीनों कॉलोनी से करीब 250 मीटर दूर पेड़ के नीचे पहुंच गए। जहां तीनों युवकों ने शराब पी। करीब दो घंटे तक शराब पार्टी चलती रही।
इसी बीच बत्तख और पंकज का शुभम से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने पहले युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लोहे की रॉड से भी वार किया। फिर आरोपीयों ने ईंट मार-मार के सिर कुचल दिया। सिर के अलावा शरीर में पेट, छाती और कंधे के पास भी चोट के निशान मिले हैं।
पड़ोस में रहने वाला भारत का 10 साल का बच्चा हत्याकांड का चश्मदीद गवाह है। पुलिस की प्राथमिकी में लड़के का नाम भी शामिल है। बच्चे के नाबालिग होने के कारण खबरों में नाम नहीं दिया जा रहा है। जब दोनों दोस्त शुभम को मार रहे थे। तभी यह बच्चा दूर खड़ा देख रहा था। बच्चा समझा कि मारपीट हो रही है।
लेकिन बाद में जब आरोपी ने ईंटों से जमीन पर प्रहार करना शुरू किया तो शुभम के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसी बीच बच्चा भाग गया और शुभम के घर पहुंच गया। जहां परिजनों को बताया गया कि शुभम भैया मार रहे हैं। परिजन आनन-फानन में पहुंचे तो हत्यारे फरार हो गए। अस्पताल में शुभम को मृत घोषित कर दिया गया।
देहात पहुंचे एसपी व सीओ
युवक की हत्या की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार व सीओ मवाना उदय प्रताप मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शुभम के पिता मुकेश ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी बच्चे ने घर आने के बाद हमें बताया। वे शुभम को मार रहे हैं। जिसमें दोनों युवकों के नाम भी बताए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली।
6 महीने पहले बाइक को लेकर हुआ था विवाद
सीओ मवाना उदय प्रताप ने बताया कि शुभम के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले शुभम का पड़ोसी पंकज से बाइक को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन वह विवाद सुलझ गया। तीनों एक साथ घूमते थे और साथ में बाजार भी जाया करते थे। किसी पुराने विवाद में हत्या हुई थी या शराब पीने को लेकर विवाद था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शव के पास से लोहे की रॉड भी मिली है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।