
मेरठ में सोमवार शाम बीजेपी प्रत्याशी चौधरी मनिंदरपाल सिंह पर हमला किया गया। सिवलखास विधानसभा के जाट बहुल इलाके छुर्र गांव में रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के समर्थकों ने हमला किया। भाजपा प्रत्याशी की कार पर पहले पथराव किया गया। इसके बाद उसने तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मारपीट करने की भी कोशिश की। आक्रोशित ग्रामीणों के सामने भाजपा प्रत्याशी जान बचाकर गांव से वापस जाना पड़ा।Read Also:-सपा ने जारी की 159 नामों की सूची: अखिलेश करहल से चुनाव लड़ेंगे, आजम खान और बेटा अब्दुल्ला दोनों ही चुनाव लड़ेंगे; अधिकतम 32 अनुसूचित जाति के लोगो को टिकट
बीजेपी ने बदला प्रत्याशी
घटना सोमवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी मनिंदरपाल सिंह सिवलखास विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से बीजेपी नेता चौधरी जितेंद्र सतवई विधायक हैं। लेकिन, बीजेपी ने यहां से उनका टिकट काट कर जाट बिरादरी के मनिंदरपाल को दे दिया है।
सोमवार शाम को मनिंदरपाल अपने प्रचार अभियान के लिए चार वाहनों के साथ छुर गांव पहुंचे थे। गांव में पहले से मौजूद 100-150 लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के वाहन को घेर लिया। इसके बाद पथराव करते हुए वाहन में तोड़फोड़ की।
गांव में बीजेपी का विरोध हो रहा है
बताया जा रहा है कि छूर गांव में पहले से ही बीजेपी का विरोध हो रहा है। इस गांव में 5 महीने पहले भी किसान आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा विधायक का विरोध किया था। अब जब भाजपा प्रत्याशी गांव में गया तो रालोद समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोल दिया। घटना में 4 वाहनों के शीशे टूट गए।
कार को जलाने का प्रयास
मनिंदरपाल को लेकर पार्टी में पहले से ही विरोध है। मनिंदरपाल को टिकट दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ भाजपा कार्यालय में बाहरी उम्मीदवार का आरोप लगाते हुए धरना दिया। अब रालोद समर्थकों ने हमला कर दिया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी जान बचाकर वापस जाना पड़ा।
वहां पहले से थे मौजूद लोग
भाजपा प्रत्याशी के वाहन पर हमले और तोड़फोड़ की सूचना पर जानी, सरूरपुर और रोहटा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि रालोद का झंडा लिए सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहले से मौजूद थे। ये लोग नारेबाजी कर हंगामा कर रहे थे।
मामले में भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी है और प्राथमिकी की मांग की है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।