
मेरठ में ऑनर किलिंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इधर रविवार की सुबह दो भाइयों ने घर में प्रवेश किया और पहले अपनी बहन का गला रेत दिया। फिर प्रेमी के सीने में गोली मार दी। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। बहन ने 8 दिन पहले युवक के साथ भाग कर प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की के परिजन नाराज थे। घटना सरधना कस्बे की है।Read Also:-बागपत : पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर पहले मारपीट की, फिर मारी गर्दन में गोली, गोली हुई गर्दन के आरपार, घायल युवक जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर
जैकी उर्फ पटवारी (25 वर्ष) पुत्र हुकम सिंह अपने परिवार के साथ सरधना के गढ़ी खटीकन मोहल्ले में रहता था। जैकी आठ दिन पहले मोहल्ले की एक लड़की आंचल के साथ गया था। बाद में लड़की के परिवार को पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया है। इस पर लड़की के परिवार वालों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
आंचल के दो भाई हैं। एक अंशु और दूसरे का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। रविवार की सुबह भाइयों को पता चला कि आंचल पति जैकी के साथ घर आ गई है। इस बात की जानकारी लगते ही दोनों भाई भड़क गए। वह तमंचा और चाकू लेकर पड़ोस में रहने वाले जैकी के घर पहुंचा।
जैकी के घर में घुसकर दोनों भाइयों ने सबसे पहले अपनी बहन आंचल पर हमला किया। गर्दन पर चाकू से वार करते हुए शरीर पर कई वार किए। वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद जैकी को पीटा गया और सीने में गोली मार दी गई। जैकी खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। वह बच नहीं सका। इसके लिए दोनों भाइयों ने जैकी का गला रेत दिया।
बीच-बचाव करने वाली जैकी की बहन ज्योति को भी दोनों आरोपियों ने चाकू मार दिया, जो उसके हाथ में लगे हैं। घटना के वक्त जैकी की बहन घर में थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक जैकी संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक का चचेरे भाई था।
आंचल अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
मौके पर पहुंचे लोगों ने आंचल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। इसे देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।