
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले ही बुलडोजर काम पर लौट आए हैं। मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को प्रशासन ने इनामी बदमाश की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। माफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। योगी आदित्यनाथ, जिन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश में फिर से बहुमत हासिलकरने वाले और चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि बुलडोजर मरम्मत के लिए भेजे गए थे और अब 10 मार्च को एक बार फिर से काम पर लगा दिया।Read Also:-मेरठ : BJP नेता बोले- बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा चलता रहेगा, अतुल प्रधान ने भी दिया पलट कर जवाब
वादे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही अपराधियों और माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। इसी क्रम में टीपी नगर के जगन्नाथपुरी में कुछ दुकानों पर कुख्यात अपराधी व वांछित बदन सिंह बद्दो के कब्जे में पुलिस प्रशासन व एमडीए की टीम ने बुलडोजर चला दिया। इस दौरान दुकानों का ध्वस्तीकरण कर दिया गया।
बदन सिंह और उनके कुछ साथियों ने मेरठ के टीपी नगर इलाके के जगन्नाथ पुरी इलाके में सरकारी पार्क पर अवैध कब्जा कर लिया था। पार्क पर कब्जा कर फैक्ट्री का निर्माण किया गया और कुछ दुकानों का निर्माण किया गया। इसके खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। इस मामले में मंगलवार को दुकान व उसी जमीन पर बने अस्थाई निर्माण को बुलडोजर से धवस्त कर दिया गया।

इस दौरान एमडीए व टीपीनगर थाने की पुलिस मौजूद रही। जिसके बाद पार्क की करोड़ों की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। बदन सिंह बद्दो 2019 में मेरठ से फरार हो गया था। तब से उत्तर प्रदेश सरकार बद्दो के साथियों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है। बदन सिंह की भी तलाश की जा रही है, लेकिन ढाई लाख का इनाम बदन सिंह बद्दो पुलिस को अभी तक नहीं मिला है।
वहीं, बद्दो को आर्थिक मदद देने वाले साथियों की भी कमर तोड़ने में पुलिस लगी हुई है। इससे पहले साल 2021 में पंजाबी पुरा स्थित बदन सिंह बद्दो की कोठी पर पुलिस प्रशासन और एमडीए ने संयुक्त कार्रवाई की थी, बुलडोजर चलाकर धवस्त कर दिए गए थे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।