मेरठ: भीड़ में बरसाई गोलियां, किराना दुकानदार के परिवार से पैसों को लेकर हुआ विवाद; पहले पथराव फिर फायरिंग

0
635
मेरठ: भीड़ में बरसाई गोलियां, किराना दुकानदार के परिवार से पैसों को लेकर हुआ विवाद; पहले पथराव फिर फायरिंग

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार दोपहर पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इसी कॉलोनी निवासी रेहान अपने साथ अन्य युवकों को लेकर पहुंच गया। किराना दुकानदार व अन्य पर पिस्टल से 10 राउंड फायरिंग।Read Also:-क्लीनिक में प्रेमी को दिल दे बैठी थी पत्नी, क्लीनिक में ही पति ने दिया खौफनाक घटना को अंजाम, सर्जिकल ब्लेड से काटा गला

घटना के वक्त करीब 100 लोगों की भीड़ थी। इसके बाद भी रेहान भीड़ में घुस गया और किराना दुकानदार पर फायरिंग करता रहा। पड़ोसी ने भी पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

पैसे को लेकर विवाद
मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में राम निवास गुप्ता अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह किराना दुकानदार है। बताया गया कि उसी कॉलोनी में रहने वाले रेहान से उसका पैसों का विवाद चल रहा है। इसके चलते रेहान अन्य लोगों को अपने साथ ले गया। वहां दुकानदार ने आरोप लगाया कि रेहान उन पर अवैध रूप से पैसे जमा करने का दबाव बना रहा था। इसके बाद रेहान अपनी पत्नी मुस्कान और चार अन्य लोगों के साथ पहुंचे। उसने दुकानदार के घर पर पथराव किया, जिससे आसपास लोगों की भीड़ लग गई।

100 लोगों के बीच पिस्टल फायरिंग
पथराव में दुकानदार राम निवास और उसका बेटा निक्की घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। तभी आरोपी रेहान व दो अन्य युवकों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। खुली फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

एएसपी किठौर और खरखौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रेहान के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। भीड़ में रेहान ने अपने दोस्तों के साथ फायरिंग कर दी। शुक्र है किसी की जान नहीं गई।

देहात एसपी केशव कुमार का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हो चुकी है। वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक शख्स खुलेआम फायरिंग कर रहा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here