
मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक फूल बाजार में मंगलवार रात तीन बजे भीषण आग लग गई। आग ने एक के बाद एक कई अस्थाई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसमें कुछ व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 40 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।Read Also:-आप के काम की बात: अगले 5 महीने तक मुफ्त में राशन चाहिए तो जल्दी करें ये काम, होंगे जबरदस्त बेनिफिट्स
गढ़ रोड पर लगता है फूलों का बाजार
मेरठ में गढ़ रोड पर अक्षय पैलेस के पास एक फूल बाजार लगाया जाता है। 20 से अधिक फूलों की दुकानें और खोखे हैं, जो बांस और लकड़ी से बने हैं। यहां गेंदा, गुड़हल, गुलाब, गुलमोहर, द्रौपदी की माला, जरबरा, गोदावरी, विदेशी फूल भी मिलते हैं।
सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के फूलों को मेरठ और आसपास के जिलों में पहुंचाया जाता है। यहां फूलों की 13 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। यहां कई लोग अपनी दुकानों में सो भी रहे थे। जिन्होंने लगी आग से भागकर अपनी जान बचाई।
आग के कारणों का पता नहीं चला
आग की सूचना पर नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस का मानना है कि वे सड़क किनारे लकड़ी और बांस के खोखे में फूल रखते हैं। इसलिए आग बहुत तेजी से लकड़ी के खोखो में फैल गई। आग से 13 लोगों को करीब आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत है कि दिल्ली से यहां सुबह चार बजे ही फूल आते हैं, नहीं तो यह नुकसान 20 लाख से ज्यादा हो सकता था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।