
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर चलती हुई स्विफ्ट कार में आग लग गई। घटना कैंट इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। जिसके बाद चालक ने कार दौड़ा दी और कार सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। इसके बाद कार आग का गोला बन गई। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार जलती रही। बाद में फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी गई।Read Also:-फैक्ट्री में हुआ हादसा, JCB के टायर में हवा भरते समय ब्लॉस्ट, दो लोग हवा में पत्तों की तरह उड़े, मध्यप्रदेश के दो मजदूरों की चली गई जान, देखें वीडियो…
घटना पेट्रोल पंप के पास की है
कार में आग लगने की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वही कार चालक मौके पर पुलिस को नहीं मिला। कार में सीएनजी किट लगी थी। गनीमत रही कि सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस आग को शार्ट सर्किट मान रही है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि कार में आग लगने के मामले में जांच जारी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।