
मेरठ में 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। बेटा जब अपने घर पहुंचा तो देखा कि मां की लाश पलंग पर पड़ी है। सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं महिला का पति घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।Read Also:-मेरठ: 2 युवकों की हत्या से मची सनसनी, जैनपुर गांव में 10 मीटर की दूरी पर मिले 2 शव, धारदार हथियारों से की हत्या
मामला यह है
लिसाडीगेट थाना क्षेत्र के उज्ज्वल गार्डन निवासी सराफत निजी नौकरी करता है। सराफत की पहली पत्नी का निधन हो गया है। जिसने दस साल पहले गुलिस्ता (46 साल) से शादी की थी। सराफत के पहली पत्नी से चार बच्चे और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। सराफत अपनी पत्नी के साथ अकेले रहता है। जबकि बच्चे दूसरे घर में किराए पर रहते हैं। सराफत ने अपनी पत्नी गुलिस्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया।
बेटा घर पहुंचा तो सौतेली मां का शव मिला
रविवार दोपहर सराफत के बेटे सालिब अपनी पहली पत्नी से हैं। अपने घर पहुंच गया। जहां देखा कि अंदर के कमरे में सौतेली मां गुलिस्ता का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद 20 बाल के बेटे ने शोर मचा दिया कि अम्मी मारा गया है। सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर लिसाडिगेट निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बेटे ने बताया कि पिता सौतेली मां को बुरी तरह पीटता था।
आरोपी पति फरार
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि महिला का शव घर में बेड पर पड़ा मिला था। 20 साल के बेटे सालिब ने पुलिस को सूचना दी है। घटना के बाद से महिला का पति मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।