मेरठ : कानून (Law) के छात्र को गोलियों से किया छलनी, एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर ने की हत्या, छाती और पेट में लगी 7 गोलियां

0
623
मेरठ : कानून (Law) के छात्र को गोलियों से किया छलनी, एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर ने की हत्या, छाती और पेट में लगी 7 गोलियां

मेरठ में शुक्रवार की सुबह कानून (Law) के एक छात्र की कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। कंकरखेड़ा के पावली खुर्द में घर में घुसकर हमला किया गया। करीब 20 मिनट तक छात्र पर फायरिंग की गई। 7 गोलियां छात्र के पेट और सीने में लगी थीं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण 2 बीघा जमीन बताया जा रहा है।Read Also:-उत्तर प्रदेश में हर एक माफिया पर कसें शिकंजा, लाउडस्पीकर से स्पीड ब्रेकर तक…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश

पढ़ाई के साथ खेती कर रहा था छात्र
पावली खुर्द निवासी पराग (24 वर्ष) कानून की पढ़ाई कर रहा है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेती भी करता था। बहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7.45 बजे पराग घर में था। तभी तीनों हमलावर पहुंचे। एक बार वे लोग देख कर चले गये। फिर वापस आया और पिस्टल से फायरिंग कर दी। छात्र ने जान बचाकर जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो हमलावरों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। छात्र को मृत समझ कर हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

मेरठ : कानून (Law) के छात्र को गोलियों से किया छलनी, एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर ने की हत्या, छाती और पेट में लगी 7 गोलियां

20 मिनट तक गोलियों की बौछार
मृतक के पिता निरंकार सिंह ने बताया कि वह सुबह गांव के मंदिर में पूजा करने गया था। घर पर दोनों बेटे पराग और मयंक थे। जहां सनी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और पिस्टल से फायरिंग कर दी। पराग ने जान बचाकर कमरे में प्रवेश किया तो उसे कमरे में घेर कर गोली मार दी गई। पराग का दूसरा भाई मयंक दीवार फांदकर पड़ोसी के घर में घुस गया। कुख्यात सनी काकरान ने करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की है। जिसमें घर की दीवार में 7 से 8 गोलियां लगी दिखाई दे रही हैं। पराग के परिजनों पर जानलेवा हमले के मामले में पहले भी पुलिस ने कंकरखेड़ा स्थित कुख्यात सनी के घर को कुर्क किया था, सनी और उस की मां उषा को भी जेल भेजा गया था।

पुलिस ने घटना स्थल से 10 से ज्यादा खोखे किये बरामद
घटना की सूचना पर सीओ दौराला आशीष कुमार, निरीक्षक कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से 10 से अधिक खोखे बरामद किये है। बताया जा रहा है कि पराग को हाथ, कंधे, पेट और गर्दन के पास गोली मारी गई है।

जमीन की दुश्मनी में हमला
हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान ने शुक्रवार सुबह पवली खुर्द में पराग पर जान लेवा हमला किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि जब कुख्यात सनी काकरान जेल में था तो सनी के परिवार वालों ने पराग की बुआ तक्षिता के नाम अपनी दो बीघा जमीन बेच दी थी। कुछ समय से कुख्यात सनी और परिवार अपनी जमीन वापस मांग रहे थे। कई बार धमकाया। साथ ही कहा कि आपने 2 बीघा जमीन सस्ते में खरीदी है। इस मामले को लेकर सनी काकरान पहले ही हमला बोल चूका था।

कुख्यात सनी काकरान के खिलाफ केस दर्ज़
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान पर हत्या का आरोप है। परिजनों ने बताया कि सन्नी अपने साथियों के साथ पहुंच था। सनी काकरान की मेरठ पुलिस ने 19 अप्रैल 2022 को ही हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। सनी पर एक लाख रुपये का इनाम भी है। सनी के खिलाफ 18 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। पिछले 5 महीने से कुख्यात सनी काकरान के पीछे भी एसटीएफ मेरठ भी लगी है, लेकिन एसटीएफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। अपने ही गांव के युवक पर फायरिंग कर कुख्यात फरार हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सनी काकरान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here