मेरठ: पल्लवपुरम में दिखाई दिया तेंदुआ, 9 फीट ऊंची दीवार से कूदकर घर में घुसा, वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर, देखें वीडियो

0
849
मेरठ: पल्लवपुरम में दिखाई दिया तेंदुआ, 9 फीट ऊंची दीवार से कूदकर घर में घुसा, वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर, देखें वीडियो

मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घर में घुस गया तेंदुआ 9 फीट ऊंची दीवार से कूदकर घर में छिप गया। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ के घर में घुसते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गई है।Read Also;-मेरठ: शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, लोगों ने भाजपा नेताओं को पीटा, 23 लोगों पर केस दर्ज

तेंदुआ 9 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगाकर घर में जा घुसा। - Dainik Bhaskar

तमाशा देखने उमड़ी लोगों की भीड़
घटना मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेज 2 की है। यहां स्वप्निल अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह उनकी मां आभा शर्मा, पत्नी ममता और दो बच्चे घर में थे। घर का मेन गेट बंद था। तभी अचानक तेज आवाज हुई। तेंदुआ 9 फीट ऊंची दीवार से कूदकर घर में घुसा। तेंदुए के प्रवेश की सूचना मिलते ही कमरे के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए गए। परिवार के सदस्य अभी भी घर के अंदर हैं।

घर में छिपा है तेंदुआ
पड़ोस में रहने वाले सचिन ने बताया कि तेंदुआ दूर से भागता नजर आया। जिसके बाद लोगों ने शोर मचा दिया। अचानक भगदड़ मच गई। तभी तेंदुआ दीवार फांद कर घर में घुस गया। कुछ ही दूरी पर पल्लवपुरम थाना है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस, वन विभाग व आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए हैं ।

लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग
पुलिस, वन विभाग व आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। तेंदुआ घर में छिपा है। इस घर के अंदर पूरा परिवार कैद है। बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती है। पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। पुलिस लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here