Thursday, March 23, 2023
No menu items!

मेरठ : पड़ोसी ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप, दर्द से चिल्लाई तो गंभीर हालत में घर पर छोड़ कर गया,

Must Read

विपरीत हालात में और विरोध के सामने बिना डिगे कार्य करने की अपनी खूबी को न गंवाए पत्रकार: प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड

  सहारनपुर। देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने लोकतंत्र और स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्ष में प्रमाणिक और...
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera
मेरठ : पड़ोसी ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप, दर्द से चिल्लाई तो गंभीर हालत में घर पर छोड़ कर गया,

मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल की मासूम बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक आइसक्रीम खिलाने के बहाने साथ ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब माता-पिता को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पास में ही बच्चे की तलाश की। पता चला कि आखिरी बार बच्ची को पड़ोस के युवक के साथ देखा गया था। परिजनों ने युवक को बुलाया तो वह बच्चे को लेकर घर आ गया। बच्ची दर्द से कराह रही थी।Read Also:-मेरठ : एमआईईटी (MIET College) कॉलेज में छात्र की हत्या, पीठ और पेट पर किये चाकू से कई वार; वर्चस्व को लेकर हुई थी लड़ाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लड़की के कपड़े बदलने के दौरान मां को बेटी के साथ हुए गलत काम के बारे में पता चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मासूम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला थाना लालकुर्ती इलाके का है।

एक ही मकान में किराए पर रहते हैं पीड़ित और आरोपी
थापर नगर के एक मकान में एक महिला अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। आरोपी युवक शराफत भी इसी मकान के दूसरे हिस्से में किराए पर रहता है। पास में रहने के कारण महिला के परिवार में आना जाना हो गया था। वह अक्सर कभी भी महिला के कमरे में बच्चे को खिलाने आता जाता था। कभी-कभी वह बच्चे को अपने साथ टहलाने भी ले जाता था। महिला भी पड़ोसी को अपनी बेटी को साथ ले जाने देती थी।

मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने साथ ले गया था
मंगलवार रात करीब नौ बजे आरोपी बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। एक घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा तो मां परेशान हो गई। महिला ने फोन कर किराएदार से बच्ची को वापस लाने को कहा। इस पर रात करीब 11 बजे पड़ोसी ने बेटी को वापस लौटा दिया। इस पर महिला उस पर भड़क भी गई। इसके बाद आरोपी युवक वापस अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद महिला ने लड़की का फ्रॉक बदलना शुरू किया तो उसके प्राइवेट पार्ट में खून और जख्म के निशान दिखाई दिए। साथ ही बच्ची ने दर्द की भी शिकायत भी की।

स्थानीय डॉक्टर ने की रेप की पुष्टि
बच्ची के नाजुक अंगों में जख्म देखकर बच्ची की माँ ने दुष्कर्म की आशंका जताई। वह बच्ची को इलाज के लिए पास में ही डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने उसकी जांच की तो पता चला कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। इसके बाद महिला ने यह बात अपने पति को बताई। फिर पुलिस में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का इलाज बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में किया जा रहा है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि यह मामला एक ही मकान में रहने वाले दो किराएदारों के बीच का है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में बच्ची का इलाज किया जा रहा है।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

- Advertisement -मेरठ : पड़ोसी ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप, दर्द से चिल्लाई तो गंभीर हालत में घर पर छोड़ कर गया,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -मेरठ : पड़ोसी ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप, दर्द से चिल्लाई तो गंभीर हालत में घर पर छोड़ कर गया,
Latest News

विपरीत हालात में और विरोध के सामने बिना डिगे कार्य करने की अपनी खूबी को न गंवाए पत्रकार: प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड

  सहारनपुर। देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने लोकतंत्र और स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्ष में प्रमाणिक और...

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया...
- Advertisement -मेरठ : पड़ोसी ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप, दर्द से चिल्लाई तो गंभीर हालत में घर पर छोड़ कर गया,

More Articles Like This

- Advertisement -मेरठ : पड़ोसी ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप, दर्द से चिल्लाई तो गंभीर हालत में घर पर छोड़ कर गया,