Meerut : अब तेज रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई वाहनों की रफ्तार, अब 20 नहीं 40 किमी की रफ्तार से दौडेगें

0
319
Meerut : अब तेज रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई वाहनों की रफ्तार, अब 20 नहीं 40 किमी की रफ्तार से दौडेगें

मेरठ शहर की सड़कों पर अब लोग 20 नहीं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने के लिए स्वतंत्र हैं। 40 किमी की गति से वाहन चलाने पर कोई चालान नहीं काटा जाएगा, लेकिन जैसे ही गति 40 से अधिक बढ़ जाएगी , चालान ओवर स्पीड के रूप में काटा जाएगा। मेरठ पुलिस ने जनता को शहर की सड़कों पर वाहन चलाने की आजादी दी है। गति बढ़ा दी गई है।Read Also:-काम की खबर : अब पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) से जुड़ सकेंगे क्रेडिट कार्ड, लेकिन कैसे, समझें नई सुविधा के बारे में सब कुछ

नगर निगम क्षेत्र मेरठ के भीतर आने वाली सभी सड़कों पर दुपहिया, चौपहिया व अन्य वाहनों को चलाने के लिए 40 किमी प्रति घंटा की गति रखनी होगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ट्रैफिक पुलिस के शोध कार्य के आधार पर शहर में वाहनों की गति दर में बदलाव किया है।

Meerut : अब तेज रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई वाहनों की रफ्तार, अब 20 नहीं 40 किमी की रफ्तार से दौडेगें

धीमी गति से बिगड़ता है संतुलन
यातायात पुलिस ने वाहनों की गति बढ़ाने के पीछे वाहन संतुलन को मुख्य कारण बताया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जब स्कूटी, बाइक या अन्य दोपहिया वाहन 20 किमी या उससे कम की रफ्तार से चलते हैं तो उनका संतुलन नहीं बना रहता है। चालक का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चालक को संतुलन बनाने में व्यावहारिक कठिनाई होती है, इसलिए गति बढ़ाना आवश्यक है।

अब तरह प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकेगें वाहन

वाहन पहले फिक्स स्पीड अब फिक्स स्पीड

दुपहिया – 20 किमी – 40 किमी
सेवन सीटर – 30 किमी – 40 किमी
आठ से बारह सीटर – 30 किमी – 40 किमी
अन्य सभी वाहन – 30 किमी – 40 किमी

Meerut : अब तेज रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई वाहनों की रफ्तार, अब 20 नहीं 40 किमी की रफ्तार से दौडेगें

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here